DHANBAD : धनबाद के के केंदुआ खटीक पट्टी निवासी दीपक खटीक ने बुधवार की अहले सुबह अपने घर में फांसी लगा ली। मृतक दीपक के पिता सज्जन खटीक ने पुलिस को दिए फर्द बयान में बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह पुलिस के साथ एक ही कमरे में सोए थे। तड़के लगभग 3:30 बजे नींद खुली तो बेटा दीपक को बगल में बिस्तर पर सोया पाया। इसके बाद वह भी सो गए। दोबारा जब लगभग 4:00 बजे उसकी नींद खुली तो दीपक को एक कमरे की छत में लगी पाइप के सारे साड़ी के फंदे से झूलता देख उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद घर के अन्य सदस्य वह आसपास के लोग जुटे और दीपक को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल धनबाद ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। केंदुआडीह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया पुलिस ने यूडी कांड अंकित कर लिया है।
धनबाद के केंदुआ खटीक पट्टी में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
![khabarhunt](https://khabarhunt.com/wp-content/litespeed/avatar/27ac23bd801abfd31a433f8966cb03fc.jpg?ver=1721937093)
By khabarhunt
Related Articles
Stay Connected