ईसीआरकेयू 2 में आर के सिंह को शाखा सचिव और धनबाद लाइन शाखा से जे के साव बने


धनबाद के दोनों शाखा से शाखा सचिव के केंद्रीय संगठन मंत्री बनने से खाली हुए थे दोनों पद I


धनबाद, ईसीआरकेयू के धनबाद शाखा 2 से आर के सिंह और धनबाद लाइन शाखा से जे के साव को शाखा सचिव पद पर नियुक्त किया गया। यूनियन के मीडिया प्रभारी एन के खवास ने बताया कि ईसीआरकेयू के पटना में 10 दिसंबर 2023 को आयोजित त्रेवार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से केंद्रीय कमेटी में धनबाद लाइन ब्रांच के शाखा सचिव नेताजी सुभाष और धनबाद शाखा दो के शाखा सचिव सोमेन दत्ता दोनो को हाजीपुर के केंद्रीय कमेटी में केंद्रीय संगठन सचिव बनाया गया I इसके बाद से ही दोनों शाखा के शाखा सचिव का पद रिक्त पड़ा हुआ था। आपको बता दे की आरके सिंह ट्रेन मैनेजर के पद पर धनबाद में पदस्थापित है जबकि जेके सब सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरिज विभाग धनबाद में पदस्थापित है। मीडिया प्रभारी एन के खवास ने बताया कि पहले के दोनों शाखा सचिव के केंद्रीय संगठन मंत्री बनने एवं नए दोनों शाखा सचिव के बनने से धनबाद के रेल कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान में और गति आएगी I

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles