दामोदरपुर में पकड़े गए चोर रोहित ने किया खुलासा पांच जगहों पर चोरी की घटनाओं को दिया था अंजाम

DHANBAD : धनबाद के दामोदरपुर के झारखंड नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में शामिल गिरोह के बारे में पुलिस को जानकारी मिल गई है। झारखंड नगर से पकड़ा गया था। दामोदरपुर सोमनगर का रोहित यादव ने पुलिस के समक्ष पूछताछ में कई खुलासा किया है। शनिवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद रोहित को कोर्ट में प्रस्तुत किया। कोर्ट ने उसे न्याय हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने रोहित की निशानदेही पर ताला तोड़ने वाला औजार और एक टूटा हुआ ताला बरामद किया है। रोहित ने पुलिस को बताया कि झारखंड नगर में उसके गिरोह के लोगों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा अन्य दो जगह पर चोरी की है। गिरोह बंद आवास का ताला तोड़कर चोरी करने का काम करता है। लॉ कॉलेज, विनोद नगर और पांडरपाला के साथ अपराधियों का गिरोह है। रोहित ने इस सभी के नाम पुलिस को बताए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पकड़े गए चोर ने पुलिस को यह भी बताया कि गिरोह का सरगना पांडरपाला का रहने वाला है। चोरी का सामान खपाने के लिए गिरोह में पैसे का बंटवारा करने का काम करता है। रैकी से लेकर कौन चोरी करेगा, वह भी तय करता है। जहां ज्यादा आभूषण तथा पैसे मिलने की उम्मीद होती है, वहां खुद ही घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचता है। अब पुलिस रोहित के बयान का सत्यापन करने के साथ गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने में जुट गई है। सरगना के पकड़े जाने पर और कहीं खुलासा हो सकते हैं।

1Thief Rohit Yadav was caught
1Thief Rohit Yadav was caught

सीसीटीवी में के तस्वीर के आधार पर पकड़ा

पकड़ा गया रोहित झारखंड नगर स्थित एक मकान में चोरी के प्रयास किया था। उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इस आधार पर लोगों ने उसे मोहल्ले में आवास रेकी करते हुए पकड़ा था। पकड़े जाने के बाद रोहित को पुलिस को सौप था। बता दे कि झारखंड नगर में चोरी की घटनाओं को लेकर लोग काफी परेशान थे। बढ़ते चोरी की घटना को देखते हुए रात में पहरा कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने रोहित को पकड़ा था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles