अष्टमी देवी के मौत मामले में भरत मंडल को गोविदपुर पुलिस ने भेजा जेल

DHANBAD : धनबाद के गोविंदपुर थाना अंतर्गत जियालगड़ा पंचायत के कोंगलों नातुनकुल्ही निवासी भरत मंडल की पत्नी अष्टमी देवी की मौत के मामले में गोविंदपुर थाना में दहेज हत्या की प्राथमिक की दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को भरत मंडल को जेल भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद ने बताया कि मृत्यु का के पिता रंजीत मंडल के आवेदन पर कांड अंकित किया गया है। अनुसंधानकर्ता सी मनीता कुमारी जांच कर रही है मां अष्टमी की मौत तथा पिता भरत मंडल के जेल जाने के बाद उनकी पुत्री बिस्टी कुमारी अनाथ हो गई है। शुक्रवार रात छोटू गोप की पत्नी के पास रात गुजारी। अगल-बगल के लोग उनकी देखरेख कर रहे हैं। शनिवार को मुखिया ने हाल-चाल लेकर आसपास के लोगों से उसकी देखरेख करने की अपील की है। कहा कि बिस्टी को ननिहाल वाले गिरिडीह ले जाएं तो बेहतर होगा। आसपास के लोग कितने दिनों तक उसकी देखभाल करेंगे। उल्लेखनीय है कि दिव्यांग अष्टमी से दो वर्ष पूर्व भरत मंडल ने शादी की थी। उनकी मृत्यु गुरुवार की रात हो गई थी। भरत ने कहा था कि उसने फांसी लगा ली है। जबकि उसके ससुराल वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles