Khabar Hunt Desk : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बैसाखी के मौके पर शनिवार को दिल्ली में गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब पहुंचे और मत्था टेका।बता दे कि गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब नई दिल्ली में स्थित एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा है। यह संसद भवन के निकट स्थित है। इसका निर्माण 1783 में किया गया था। जिस स्थान पर 9वें गुरु गुरु तेग बहादुर सिंह का दाह संस्कार हुआ था, उसी पर यह गुरुद्वारा निर्मित है। वर्तमान समय में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का कामकाज इसी गुरुद्वारे से होता है।