गोविंदपुर में सूदखोर सुद नहीं लौटने पर जप्त कर लेता था बाइक, 12 बाइकों के साथ गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद के गोविंदपुर भीतरगांव के सिराज शेख उर्फ रेहान को पुलिस ने बुधवार को सूदखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 12 बाईक भी बरामद की गई। यह बाईक उन लोगों की है जिन्होंने रेहान से सूद पर पैसे लिए थे। कर्ज नहीं चुकाने पर उनकी बाइक रेहान ने जप्त कर ली थी। उनके खिलाफ गोविंदपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। सिटी एसपी अजीत कुमार और डीएसपी हेडक्वार्टर 2 शंकर कंपनी ने मीडिया को बताया कि एसपी को रेहान के बारे में सूचना मिली थी। गोविंदपुर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद और निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने जांच के बाद सूचना सही पाई। इसके बाद पुलिस की टीम ने रेहान के घर में छापेमारी की तो वहां से 12 बाईक मिली। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि रिहान आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ऊंची ब्याज पर दर पर कर्ज देता था। उसके एवरेज में कीमती सामान गिरवी रखवाता था और कर्ज नहीं लौटने पर उसे जप्त कर लेता था। सुद पर रुपया का लेनदेन करना कानूनी अपराध है। इस वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है। अब उन बैकों के मालिक मालिकों का पता लगाया जा रहा है। सिटी एसपी ने कहा कि बाइक चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही रिकवरी के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों का खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles