गिरीडीह में पुलिस ने यात्री बस से 1 करोड़ 9 लाख रूपए किया बरामद

Giridih : लोकसभा चुनाव घोषणा के बाद पहली बार गिरिडीह पुलिस ने बड़े पैमाने पर नगद राशि को जब्त किया है। गिरिडीह के बगोदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की सुबह यात्री बस महारानी से 1 करोड़ 9 लाख 50 हजा रुपए की रिकवरी किया है। जब्त नगद रुपए को लेकर गिरिडीह पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुशार एसडीपीओ धनंजय राम और बगोदर थाना प्रभारी सुख सागर सिंह को अहले सुबह गुप्त सूचना मिला की बिहार के गया से बंगाल के कोलकाता जा रहे यात्री बस महारानी में तीन लोग सफर कर रहे है। जिनके पास करोड़ों रुपए है। लिहाजा, इसी सूचना के आधार पर एसडीपीओ धनंजय राम और थाना प्रभारी सुख सागर सिंह ने अहले सुबह थाना इलाके के औंरा के समीप जांच अभियान चलाया और बस को रोका। इस दौरान जांच के क्रम में तीन लोगो के पास से 1 करोड़ 9 लाख 50 हजार नगद बरामद किए गए। इसमें एक के पास से 42 लाख तो दो और लोगो के पास से 67 लाख रुपए बरामद हुए। फिलहाल तीनो से पूछताछ किया जा रहा है। उनके पास इतना नगद आया कहा से, लेकिन शुरुवाती दौर में पूछताछ आधार पर जो बाते सामने आया है। इसके अनुसार एक व्यक्ति जेवर कारोबारी है जिसके पास से 42 लाख रूपए मिले। उसका दावा है की वो कोलकाता जेवर की खरीदारी के लिए जा रहा था। वही दो और लोगो के पास से बरामद 67 लाख नगद वाले दोनो व्यक्ति भी पार्टनर बताए जा रहे है। लेकिन तीनो से पूछताछ किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles