मुखिया ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

DHANBAD : धनबाद के निरसा प्रखंड के पांड्रा पश्चिम पंचायत की मुखिया चाइना धीवर ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उनका शव घर में साड़ी के फंदे से लटका देखा। फंदे से उतर कर पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया गया। मृतक के पति पूर्व मुखिया रॉबिन धीवर ने कहा कि पत्नी काफी समय से बीमार थी। उन्हें भोजन हजम नहीं होने की शिकायत थी। वेल्लोर, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई जैसे बड़े शहरों में इलाज कराया पर कोई फायदा नहीं हुआ। पिछले दिनों कुछ भी खाने के बाद उल्टियां होने लगी। दिखाने के लिए वेल्लोर जाने का टिकट कटवाया था। इसी बीच उन्होंने बीमारी और इलाज के खर्चों से तंग आकर खुदखुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया देर शाम उनका दाह – संस्कार कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक चाइना धीवर अपने पति रॉबिन देवर और बेटे के साथ हड़ियाजाम कॉलोनी के ईसीएल के क्वार्टर में रहती थी। रॉबिन गुरुवार की सुबह रोजाना की तरह 13 वर्षीय बेटे को दव स्कूल पहुंचने गए थे। चीन दिवस नाश्ते के लिए सब्जियां कट रही थी। घर में रॉबिन की बहन और भांजी भी थी। जो दूसरे कमरे में थी। कुछ देर बाद भाजी कमरे से निकली तो मामी चाइनीस साड़ी के फंदे से लटका देख चीख पड़ी। कोहरा मच गया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी जुटे और चाइना को फंदा से उतर गया। खबर मिलने पर रॉबिन भी भागे भागे पहुंचे। पत्नी को अस्पताल ले गए। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार सदमे में है।

हत्या या आत्महत्या हर बिंदु पर जांच की जाएगी

वही निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने कहा की मुखिया चाइना धीवर की आत्महत्या की सूचना स्थानीय लोगों से मिला। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है मामला मानसिक तनाव का प्रतीत हो रहा है। किसी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। मामले की जांच में जुट गई है। हर बिंदु पर जांच की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles