राष्ट्रीय सुंडी समाज के धनबाद जिला युवा अध्यक्ष चुने गए हिमांशु मंडल

DHANBAD : राष्ट्रीय सुंडी समाज के धनबाद जिला युवा जिला अध्यक्ष हिमांशु मंडल चुने गए। चुनाव वोटिंग के माध्यम से किया गया। जहां कुल 453 वोट पड़ा। जिसमें हिमांशु मंडल को 297 वोट मिला। जबकि संतोष मंडल 154 वोट और नोटा पर 2 लोगों ने वोट किया। हिमांशु मंडल 143 वोट से विजय हुए। धनबाद जिला के युवा मोर्चा अध्यक्ष बनने पर हिमांशु मंडल को समाज प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। बधाई देने वाले में राष्ट्रीय संयोजक रणवीर भारतीय, युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामू मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीधारी मंडल, धनबाद जिला अध्यक्ष परितोष मंडल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनाली मंडल, जिला कार्य समिति सदस्य नाविक मंडल, शिशिर मंडल एवं समाज प्रेमीगण शमिल है।

तृतीय युवा धनबाद जिला अध्यक्ष बने हिमांशु मंडल

राष्ट्रीय सुंडी समाज संगठन 27 सितंबर 2019 से शुरू हुआ।प्रथम युवा धनबाद जिला अध्यक्ष गिरधारी मंडल बने। जिनका कार्यकाल 01 जून 2021 से 25 मार्च 2022 तक रहा। वहीं द्वितीय युवा धनबाद जिला अध्यक्ष राजेश मंडल बने। जो 26 मार्च 2022 से 22 अप्रैल 2024 तक कार्यकाल रहा। तृतीय युवा धनबाद जिला अध्यक्ष बने हिमांशु मंडल को 26 अप्रैल 2024 से अगले 3 साल तक के लिए बनाए गए हैं। राष्ट्रीय संयोजक रणवीर भारतीय ने कहा कि सभी युवा अध्यक्ष का कार्य सराहनीय रहा, तृतीय युवा अध्यक्ष बनने पर हिमांशु मंडल को बधाई, आशा करते हैं हिमांशु मंडल संगठन को ओर आगे ले जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles