DHANBAD : धनबाद के ढांगी पहाड़ के जंगलों में गुरुवार की दोपहर आग लग गई। यह देर रात तक दहकती रही। शिमला कॉलोनी, मेझलाडीह और ढांगी बस्ती के करीब तक पहुंच गई। आग से बस्ती के लोग भी भयभीत नज़र आए। स्थानीय लोगों की सूचना पर अग्निशमन विभाग के एक वाहन ने शिमला कॉलोनी के पास पहुंचकर आग को नियंत्रित किया।
ग्रामीणों ने बताया कि आग से डांगी बस्ती के फसलों को भी खतरा है। वन विभाग ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई। देर रात तक पहाड़ पर उठाती रही। आग ने बड़े इलाकों को प्रभावित किया। आग से जीव जंतु भी प्रभावित होने का भी खतरा है।