पार्टी में डांस करने को लेकर विवाद में दुर्गापुर के युवक ने मैथन के अभिजीत महतो पर पेट में चाकू घोंपा

DHANBAD : धनबाद के मैथन एरिया चार स्थित मैथन क्लब में एक शादी समारोह में मंगलवार की रात करीब एक बजे डांस करने को लेकर विवाद में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से आए एक युवक ने मैथन के अभिजीत महतो पर पेट में चाकू घोंप दिया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मैथन एरिया चार नंबर निवासी राहुल पासवान की शादी के बाद मिथुन क्लब में रिसेप्शन पार्टी रखा था इस दौरान राहुल पासवान के कुछ दोस्त रात के करीब 1:00 बजे पार्टी में नाच रहे थे। डांस करने को दौरान कुछ बात को लेकर आपस में बकझक शुरू हो गई।

पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी युवक हुआ फरार

इसी क्रम में दुर्गापुर से आए एक युवक ने मैथन के अभिजीत महतो के पेट में चाकू घोंप दिया। जिस कारण अभिजीत महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद रिसेप्शन पार्टी में अपरा तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद घायल युवक को डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल में भर्ती गया कराया गया। जहां से उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया। धनबाद में जेपी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मैथन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चाकू मारने वाला युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन युवक फरार हो चुका था। पुलिस पर पूरे मामले में छानबीन कर रही है। इस मामले पर मैथोनोपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने कहा कि सूचना मिली थी की रिसेप्शन पार्टी में मारपीट घटना हुई है। पुलिस घटना पर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अधिकतर युवक वहां से भाग चुके थे। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles