धनबाद के बरोरा में ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत

DHANBAD : धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र के पोचरी बस्ती में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 31 वर्ष युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान पचरी बस्ती के जटिल राय के पुत्र मेघनाथ राय के रूप में हुई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। मेघनाथ दिहाड़ी मजदूर का काम करता था। घटना के बाद मृतक की पत्नी व परियोजनाओं का रो-रो के बुरा हाल है। घटना की जानकारी पाकर बरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव का पंचनामा किया। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।

मामले में मृतक की पत्नी आशा देवी ने ट्रैक्टर संख्या जेएच 10 सीआर 3698 के चालक के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार मेघनाथ दोपहर को खाना खाने के बाद अपने घर के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मुराईडीह की ओर से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों को आते देख चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के आवास में ग्रामीणों की भीड़ जुट गए। ट्रैक्टर खोनठा बस्ती के रथटांड़ टोला निवासी किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles