लड़की की शादी दूसरे जगह तय होने पर प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान

हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

जामताड़ा : जिले के बिंदापात्थर थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। जानकारी के मुताबिक युवक और युवती शादी करने वाले थे। लेकिन घर वाले राजी नहीं हुए और युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई। इस बात से परेशान होकर प्रेमी युवा ली खुदकुशी कर ली। दोनों में मिहिजाम थाना अंतर्गत बांसजोड़ा गांव के बामनडीहा टोला का है। मृतक की पहचान स्व मंगल महतो के पुत्र चंडी महतो और स्व साधु चरण महतो की पुत्री चंदन कुमारी के रूप में की गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि चंडी चेन्नई में फैक्ट्री में काम कर रहा था। कुछ दिन पहले ही गांव आया था। इधर चांदनी की शादी दूसरी जगह तय हो चुकी थी। जिस वजह से दोनों प्रेमी जोड़े परेशान थे। चांदनी की शादी तय होने से दोनों प्रेमी एक साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि इस संबंध में बिंदापत्थर थाना प्रभारी कुंदन कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों युवक को युवती ने आत्महत्या की है या हत्या हुई है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया गया है। वही दोनों मृतक के परिजनों से पुलिस हर बिंदु पर पूछताछ कर जांच में जट हुई है।

थानेदार कुंदन कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल जाएगा कि दोनों ने आत्महत्या की है या फिर दोनों को मारकर आत्महत्या का रूप दिया गया है। घटना के संबंध में यूरिक केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles