बढ़ती गर्मी को देखते हुए देवघर डीसी विशाल सागर ने समय में किया बदलाव, कहा मानक समय में स्कूल नियम का करें पालन

देवघर : बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध मे स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड, रांची द्वारा झारखंड के स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया गया है। जारी आदेश को लेकर उपायुक्त विशाल सागर ने जिले में संचालित सभी सरकारी, निजी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त, ग़ैर सहायता प्राप्त स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। केजी क्लास से लेकर आठवीं क्लास तक की सभी कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक संचालित की जायेंगी। वहीं कक्षा नौवीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 12 बजे तक संचालित की जाएगी।

इसके अलावा साथ ही खेल कूद और अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नहीं की जाएगी। साथ ही मध्यान भोजन का संचालन जारी रहेगा। ये आदेश 22 अप्रैल से लेकर अगले आदेश तक जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles