देवेंद्र नाथ महतो की रिहाई की मांग को लेकर चलाया ट्विटर अभियान

RANCHI : रांची के लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो की रिहाई को लेकर गुरुवार को सुबह 9 बजे से पूरे झारखंड भर के JBKSS के हजारों कार्यकर्ताओं ने ट्विटर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि देवेंद्र नाथ महतो राज्य के क्षेत्रीय रीति-रिवाज, भाषा, सांस्कृतिक परंपरा, खतियान के संरक्षण और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज को बुलंद करने वाले रांची के लोकसभा के प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो को 4 मई से न्यायिक हिरासत में लिया गया है। जिससे राज्य के जनता को असंतोष और नाराजगी है। जिसे लेकर आज सुबह से ट्विटर अभियान चलाया जा रहा है।
इस ट्विटर अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लिखा कि

“जेल का ताला टूटेगा देवेंद्र नाथ महतो छूटेगा”

“झारखंडी हित व समाज हित में हो रहे अन्यायों का प्रतिकार करने वाले देवेंद्र नाथ महतो भैया को रिहा करो। कुर्सी की पेरी जरा जोर से बाँध लिजिए क्योकि मौसम अब बदलने वाला है।”

एक क्रांति कारी को आप जेल में बंद कर सकते हो! उसके विचारधारा को किस जेल में कैद करोगे?
देख फिर से….
मैं शहीदी को तैयार हूं
मैं देवेंद्र के साथ हूं..!

उलगुलान जिंदाबाद था..
उलगुलान जिंदाबाद है..
उलगुलान जिंदाबाद रहेगा..!
आबाद रहेगा खातियान..
आबाद रहेगा झारखंड..!!

हथकड़ी के इस खेल में
हम लड़ेंगे साथी
हम जीतेंगे साथी
आ एकजुट हों..!

उलगुलान जिंदाबाद था..
उलगुलान जिंदाबाद है..
उलगुलान जिंदाबाद रहेगा..!
आबाद रहेगा खातियान..
आबाद रहेगा झारखंड..!!

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles