बिहार में वज्रपात का कहर जारी 10 लोगों की मौत

Bihar : बिहार में वज्रपात का कहर जारी है। गुरुवार को हुए वज्रपात में विभिन्न जगहों से 10 लोगों की मौत हो गई। जिसमें पूर्वी चंपारण में तीन, बेगूसराय में दो, गया, भागलपुर, अररिया, खगड़िया, समस्तीपुर में एक एक की मौत हो चुकी है। बिहार में वज्रपात का मुख्य वजह पश्चिम बंगाल के आसपास बने चक्रवात परिसंचरण को माना जा रहा है।

मौसम विभाग ने वज्रपात का आशंका व्यक्त किया

इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में भी हलचल हो रही है वहां से नमी युक्त पुरवा हवा बिहार में प्रवेश कर रही है। फिलहाल पटना मौसम विज्ञान केंद्र में 13 में तक सामान्य रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसके बाद फिर से वज्रपात का आशंका व्यक्त किया जा रहा है। जिसे लेकर 27 जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी कर दिए गए हैं। जिले में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर की प्रति घंटे की रफ्तार में रह सकती है।

बिहार के राजधानी पटना सहित 27 जिले में बारिश की संभावना

पटना, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, जमुई, जहानाबाद, बांका बेगूसराय, लखीसराय भागलपुर मुंगेर खगड़िया मधेपुरा सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, समस्तीपुर, कटिहार दरभंगा, वैशाली, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर और मुजफ्फरपुर में वर्षापात की संभावना है। बाकी शेष 11 जिलों में भी सामान्य वर्षा होने की आशंका व्यक्त की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles