दामोदरपुर में चोरों का आतंक एक साल में 23 घरों में चोरी, लोग घर छोड़ने पर मजबूर

DHANBAD : धनबाद के सदर थाना क्षेत्र से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर दामोदरपुर में लोगों के घर में लगातार चोरी की घटना से लोग परेशान हैं। दामोदरपुर के झारखंड नगर, ऊषा विहार कॉलोनी की स्थिति यह है कि लोगों ने रहने के लिए जमीन खरीद कर घर बनवाया लेकिन अब चोरी के आतंक से परेशान होकर घर छोड़कर सामान दूसरे जगह शिफ्ट हो रहे हैं। दामोदरपुर में पिछले 1 साल में 23 से अधिक चोरियां हुई है। लेकिन इन दिनों उषा बिहार कॉलोनी चोरी के निशाने पर है। पिछले 4 महीने में चोरों ने करीब 10 घरों को निशाना बना चुके हैं। बंद घरों का ताला तोड़कर गहने व पैसे चुरा रहे हैं। जहां गहने व पैसे नहीं मिलते, वहां नल आदि की चोरी कर सामान को तहस-नहस कर देते हैं। चोरों का ऐसा भय की पूरा परिवार एक साथ नहीं जा रहा है। यहां दिन में भी चोरी हो रही है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी गवाही दे रहे हैं कि पुलिस से ज्यादा चोर हथौड़ी, रोड आदि लेकर यहां गस्ती लगा रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी चोरों का पता लगाने में पुलिस असफल है।

पुलिस की गलती नहीं चोरों का मुख्य कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश

उषा बिहार 6 साल से बस रहा है। आसपास खाली प्लाट व जंगल है। एक और बलियापुर हीरक रोड से और दूसरी ओर से शहर जाने वाली सड़क से जुड़ रहा है। चोर बाइक से आकर पैदल रेकी करते हैं। चोरी के बाद भाग जाते हैं। पुलिस की गलती नहीं होती इस कारण बिना भय के घटना को अंजाम दे रहे हैं। यहां के लोगों में आक्रोश है।वही इस पूरे मामले में सिटी एसपी अजित कुमार ने कहा कि सचमुच या गंभीर मामला है। थाना प्रभारी के साथ बैठक कर जानकारी ली गई है। लोगों के जान माल की रक्षा पुलिस का काम है। कुछ बिंदुओं पर पुलिस कम कर रही है। भरोसा रखिए घटनाओं पर अभिलंब रोक लगाने के साथ चोरों को भी पकड़े जाएंगे।

इनके घरों में हुई चोरी

गोपाल मिश्रा, सुरेंद्र साहू, जागेश्वर साहू, शशि भूषण दुबे, ऋषिकेश प्रसाद, अजय सिंह, लीलावती देवी, अशोक कुमार मंडल, मनोज यादव, शुक्ला निवास

न्यूज सोर्स : डीबी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles