मासस धनबाद लोकसभा स्तरीय बैठक संपन्न

मासस दलित, शोषित, पीड़ित, अपेक्षितों की आवाज है :- आनंद महतो

धनबाद: मार्क्सवादी समन्वय समिति धनबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक विस्तारित बैठक कमलोदय भवन गांधीनगर में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पुर्व विधायक आनंद महतो ने की एवं संचालन सुभाष चटर्जी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अरूप चटर्जी एवं धनबाद लोकसभा प्रत्याशी जगदीश रवानी उपस्थित थे।बैठक में सर्वसम्मति से धनबाद लोकसभा चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया

जिसमें मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पुर्व विधायक आनंद महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी, दिलीप तिवारी, कार्तिक दत्ता को शामिल किया गया।बोकारो जिला चुनाव संचालन समिति में दिलीप तिवारी, गयाराम शर्मा, लालमोहन रजवार आदि को बनाया गया। धनबाद जिला चुनाव संचालन समिति में बिंदा पासवान, दिलीप कुमार महतो, दिल मोहम्मद, गणेश महतो, बबलू महतो,पवन महतो, गोपाल दास, रुस्तम अंसारी,विजय पासवान, हेमलता देवी, राणा चटराज,आगम राम, चेतु प्रसाद महतो, संतोष रवानी, रंजीत यादव, राकेश कुमार सिंह, सुभाष चटर्जी, सुभाष प्रसाद सिंह, ललिता देवी को बनाया गया। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी पवन महतो, सुभाष चटर्जी को बनाया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पुर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि मासस धनबाद के मजदूर, किसान, दलित- पीड़ित की आवाज है। जहां भी शोषण एवं अत्यचार हुआ है मासस हमेशा से शोषित – पीड़ितों के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा नीत सरकार देश की धर्मनिरपेक्षता एवं तमाम संवैधानिक संघिये ढांचा को समाप्त करने पर तुली हुई है। उस पर लगातार हमला कर रही है।आज देश की सबसे बड़ी समस्या रोटी के साथ रोजगार है, लेकिन इस पर किसी भी बड़े राजनीतिक दलों का ध्यान नहीं है । इसलिए इस बार की चुनाव मासस यहां के तमाम शोषित – पीड़ित,दलित की आवाज को एक धारदार संघर्ष के रूप में तब्दील करेगी। हमें आशा है धनबाद की जनता इस बार के चुनाव में अपना प्रतिनिधित्व मासस को चुनेगी।

केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पुर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा की आज मासस धनबाद जिला में एक मजबूत संगठन के रूप में अपनी पहचान बनाई है। पूरे लोक सभा क्षेत्र में इस बार संगठन के कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से मेहनत करते हुए इस चुनाव में जीत सुनिश्चित करेगी।

मासस धनबाद लोकसभा प्रत्याशी जगदीश रवानी ने कहा कि हम लोग हमेशा संघर्ष पर विश्वास करते हैं। धनबाद की जनता को 33 वर्षों से विभिन्न राजनीतिक दलों ने ठगने का काम किया।धनबाद लोकसभा क्षेत्र के तमाम जानत से अपील करते हैं कि यहां की जनता मासस को एक मौका देती है तो धनबाद को एक नया विकास का मॉडल बनाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से दिल मोहम्मद, बबलू महतो दिलीप तिवारी, बिन्दा पासवान, दिलीप कुमार महतो, गयाराम शर्मा, आगम राम, कार्तिक दत्ता, सुभाष चटर्जी, सुभाष सिंह, गणेश महतो, साधु महतो, लालमोहन रजवार,पवन महतो, विजय पासवान, राणा चटराज, हेमलता देवी, सुनील महतो,हीरालाल महतो,सारथी मंडल, टूटन मुखर्जी, गोपाल दास, संतु चटर्जी, समसुद्दीन अंसारी, मोतीलाल हेंब्रम, मनीष यादव, राकेश सिंह, ललिता देवी, देवाशीष पासवान, अजय महतो, विश्वजीत राय, विनय सिंह, अरविंद तिवारी, भगत राम महतो, संतोष रवानी, कल्याण घोषाल, राजेश बिरुआ, बुटन सिंह, चंद्र मोहन यादव, आदि शामिल थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles