धनबाद के धोकरा में एक महिला के संतान नहीं होने की तनाव से लगा ली फांसी

DHANBAD : शादी के 5 साल बाद भी संतान नहीं होने से मानसिक तनाव में आकर महिला में मायके में ही फांसी लगा ली। घटना धोकरा बस्ती की है। मृतका सोनाली सोरेन की मां ने बताया कि घर में घटना के समय कोई नहीं था। वह नावाडीह स्थित ट्रेनिंग सेंटर में काम करने गई थी। बेटा स्कूल गया था। शाम को लौटी तो काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से ना कोई आवाज आई ना गेट खोला। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और संभल से दीवार काट कर अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। सोनाली छत की कुंडी में गमछे के शहर से लटक रही थी। सभी ने गेट तोड़कर उसे उतारा और उसको शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनाली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन ने बताया कि सोनाली 2 हफ्ते पहले ही मायका आई थी। उनकी ससुराल बरवाअड्डा के बदाही में है और पति प्रदीप टुडू काम करने राउरकेला गया हुआ है।घरवालों के मुताबिक सोनाली शादी के 5 साल बाद भी संतान नहीं होने से तनाव में रहती थी। उसकी तबीयत भी एक सप्ताह से ठीक नहीं थी। घर वालों ने सोनाली को किसी की करतूत मानकर उसकी झाड़-फोन भी कराई थी। पूछने पर वह हमेशा अपनी मां को यही कहती थी, की बहुत टेंशन में है। संतान नहीं होने को लेकर ससुराल में किसी तरह का कोई विवाद पति या अन्य के सदस्य से भी नहीं था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles