झामुमो ने स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की 32वीं पुण्यतिथि मनाई

Dhanbad: झामुमो धनबाद जिला समिति द्वारा धनबाद स्टेशन पर स्थित झारखण्ड के पुरोधा महान समाज सुधारक स्व: बिनोद बिहारी महतो के आदमकद प्रतिमा पर 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन ने कहा कि बिनोद बाबू एक महान आंदोलनकारी के साथ समाज सुधारक थें। बिनोद बाबू द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाने जो कार्य किया गया था वो झारखण्ड केलिए वरदान साबित हुई के है, राज्य में उनके द्वारा दर्जनों स्कूल,कॉलेज खोला गया था ताकि झारखंड के लोगों को सुलभ शिक्षा प्राप्त हो सकें। मौके पर केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमितेश सहाय ने कहा कि बिनोद बाबू के सपनों का झारखण्ड कि परिकल्पना को माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरा कर रहें हैं,बिनोद बाबू सहित अन्य जन नायकों कि जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल कर, उन सभी के द्वारा किए गए संघर्ष एवं आंदोलन को युवा पीढ़ी को बतलाने का कार्य कर रही हैं एवं पढ़ों और लड़ो के नारे को झारखंड में समायोजित करने का प्रयास कर रही हैं। मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य कंसारी मंडल,आवास बोर्ड के सदस्य पवन महतो,धरनीधर मंडल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, संगठन सचिव मदन महतो, वरिष्ठ नेता बलराम महतो, कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, आशीष पासवान, रेखा मंडल, डोरा मंडल, महानगर सचिव अबू तारीक, झाकोमयू जोनल अध्यक्ष हराधन रजवार, छात्र मोर्चा जिला सचिव आज़ाद महतो, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू हाड़ी, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी, सचिव राजेश महतो,गोबिंदपुर प्रखंड अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी,जग्गू महतो, देबू महतो, अमित महतो, राजेश तुरी,मिलन महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles