21 जनवरी को रांची में जदयू की कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश होंगे शामिल
धनबाद/ हजारीबाग: जदयू के उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी तथा सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की बैठक पार्टी कार्यालय हजारीबाग में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव मुन्ना मलिक ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो मौजूद थे। जदयू पार्टी के सर्वमान्य नेता सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 21 जनवरी को रांची में होने वाली कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। धनबाद जिला की ओर से पार्टी के जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, प्रदेश सचिव सुभाष राय, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हसीब खान, युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष बबलू मोदक, आदित्य पासवान, दीपक महतो समेत सभी पदाधिकारियो ने बैठक में भाग लिया।