जयराम महतो की मिली बड़ी राहत, फिलहाल नहीं होगी गिरफ्तारी

Ranchi: गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार जयराम महतो को बड़ी राहत मिली है। सिविल कोर्ट की तरफ से उन्हें राहत मिली है। विधानसभा घेराव को लेकर उन पर किसी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रांची सिविल कोर्ट की ओर से रोक लगा दी गई है। कोर्ट ने इस केस के अनुसंधान करता को कोर्ट के समक्ष डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त (एजेसी 15) की कोर्ट में जयराम की याचिका पर सुनवाई हुई। जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने रांची के नगरी थाना में वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट लिया है।

बता दे कि जयराम महतो पर विधानसभा घेराव को लेकर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। 2 मई को जब वह बोकारो समाहरणालय अपना नामांकन करने पहुंचे तो रांची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की। लेकिन वह जनसभा को संबोधित करने के बाद वहां से निकलने में कामयाब रहे। इसके बाद फिर से बोकारो प्रशासन ने उन्हें 7 मई को नामांकन प्रक्रिया में त्रुटि के लिए दोबारा बुलाया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles