गिरिडीह में हुआ भीषण सड़क हादसा, अर्ध सैनिक बल जवान की हुई मौत, कई घायल

Giridih : गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें बस हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में अर्ध सैनिक बल के जवान की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। वही जानकारी मिलते ही एसपी दीपक कुमार शर्मा एसडीपीओ धनंजय राम और बगोदर थाना प्रभारी सुखसागर सिंह भी मौके पर पहुंचे और घायलों को राहत बचाव कार्य में जुट गए।

बताया जा रहा है कि एसएसटी टूरिस्ट बस में जवानों को लेकर गिरिडीह से गढ़वा ले जा रही थी। बस की रफ्तार तेज होने के कारण बगोदरडीह के झारीपुल के पास हाईवे पर बस संतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना से एक जवान की मौत हो चुकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles