लोकसभा सत्र में नेताओं के निलंबन को लेकर I.n.d.i.a. गठबंधन समर्थित जदयू ने किया प्रदर्शन

धनबाद: लोकसभा के चालू सत्र में इंडिया गठबंधन के नेताओं को निलंबित करने के मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ इंडिया गठबंधन द्वारा शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक पर संयुक्त प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल जदयू के जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहां की केंद्र की वर्तमान सरकार द्वारा अपनी तानाशाही का परिचय देते हुए इस निलंबन का हम प्रबल विरोध करते हैं। दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी करारी हार को आते हुए भाजपा हताश होकर इस प्रकार की कार्यवाही कर रही है। जनता आगामी चुनाव में केंद्र की वर्तमान सरकार को धूल चटाने का काम करेगी. प्रदर्शन में पिंटू कुमार सिंह के अलावा जदयू के प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह,ओबीसी प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव राजू कुमार सिंह,सुभाष राय,कामेश्वर यादव,युवा प्रकोष्ठ के रूपेश पासवान,धनलाल दुबे, बबलू मोदक,महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पुष्पा पांडेय,झप्पू सिन्हा सहित कई अन्य शामिल थें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles