भाजपा ने निकाली जनाक्रोश रैली

धनबाद: उपराष्ट्रपति की मिमिक्री व झारखंड विधानसभा से भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही, बिरंची नारायण और जय प्रकाश पटेल को सदन से बाहर किये जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है।इस मामले को लेकर 21 दिसंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में धनबाद के जिला परिषद मैदान से रणधीर बर्मा चौक तक जन आक्रोश रैली निकाली और हेमंत सरकार गद्दी छोड़ो के नारे लगाए।रैली में महानगर और ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।इस दौरान महानगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह और ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सदन में जब भारतीय जनता पार्टी के विधायकों द्वारा बेरोजगारी के संबंध में सवाल पूछा गया तो विधानसभा में कांग्रेस व झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों ने मार्शल के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के तीन विधायकों को बाहर निकाल दिया और उनके साथ मार्शल द्वारा दुर्व्यवहार भी किया गया।यही नही घमण्डी गठबंधन द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की भी मिमिक्री की गई और राहुल गांधी ने इसका वीडियो बनाया जो लोकतांत्रिक और संविधान का अपमान है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। जिसे लेकर आज यह जनाक्रोश रैली निकाली गई क्योंकि भाजपा अक्सर मुखर होकर आवाज उठाते आई है और लोकतंत्र का गला घोंटने वालों के खिलाफ आगे भी आवाज उठाती रहेगी। रैली में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, योगेंद्र यादव ,धर्मजीत सिंह, नितिन भट्ट, रमेश राही,राजकुमार अग्रवाल, वीरेंद्र हांसदा ,रूपेश झा, मानस प्रसून, दिनेश सिंह, अभिषेक सिंह , कंचन चौरसिया,बॉबी पांडे आदि मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles