गिरिडीह के बिरनी में एक साथ तीन घरों में लगी आग

गिरिडीह के बिरनी थाना इलाके के गुरहा गांव में मंगलवार की देर रात करीब दस बजे एक साथ तीन घरों में आग लगने से लाखो का नुकसान हो गया। नुकसान का आकलन पांच लाख के करीब बताया जा रहा है। आग लगने का कारण घरों में बिजली के शार्ट सर्किट होने के रूप में सामने आया है। जानकारी के अनुशार गुरहा गांव के जिन ग्रामीणों के घर आग लगने से पांच लाख का नुकसान हुआ है। उसमे झूमन महतो, जलेश्वर वर्मा और गोवर्धन महतो शामिल है। तीनो के घर में लगी शार्ट सर्किट के कारण गोवंश का बछड़े के साथ बकरी का बच्चा जहा जलकर राख हो गया। जबकि तीनो के घर में रखे महंगे कपड़े और जेवर के साथ अनाज के ढेर जलने की बात सामने आई है।

घटना के वक्त तीनो के गृह स्वामी घर में ही थे, इसी दौरान बिजली तार से पहले एक के घर में आग लगा, इसके बाद दो और घर में आग लगा। तो आग फैलता गया। और भीसन रूप ले लिया। तीनो के घर में मौजूद परिवार के सदस्य किसी तरह से घर से निकले और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद बिरनी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच किया। और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles