चितरा स्थित डीएवी में विदाई समारोह का हुआ आयोजन, प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने कहा सेवानिवृत्त के बाद ज़्यादा समय अपने परिवार को देंगे रवि सिन्हा

** Deoghar चितरा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में पिछले 26 वर्षों से कार्यरत गणित शिक्षक रवि कुमार सिन्हा आज सेवानिवृत्त हो गए। वे 12 दिसंबर 1998 को चितरा डीएवी में शिक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे। इससे पहले लगभग 3 वर्षों तक उन्होंने बाँका एवं कटिहार स्थित नवोदय विद्यालय में अपनी सेवा दी। इस मौके पर शिक्षक रवि सिन्हा बहुत भावुक हो गए। उन्होंने बच्चों को शुभकामना देते हुए कहा कि वे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

उन्होंने ये भरोसा जताया कि हमारे विद्यालय के बच्चे अपने परिवार, गुरुजन एवं समाज का नाम रौशन करेंगे। वहीं विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने यह उम्मीद जताई कि सेवानिवृत्त होने के बाद वे ज़्यादा समय अपने परिवार वालों को दे पाएंगे साथ ही उनका स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा। शिक्षकों के तरफ से सुशील कुमार ने रवि सिन्हा के डीएवी में योगदान के बारे में बताया और कहा कि कल से हम सभी को उनकी कमी महसूस होगी। इससे पहले, शिक्षक रवि सिन्हा को पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उन्हें भागवत गीता की एक प्रति भी उपहार स्वरूप भेंट की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles