धनबाद: निशा हत्याकांड मामले में विशाल ने कबूला जुर्म, पुलिस को बताया शादी से के लिए बना रही थी दबाव

Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा के पोलाइडीह में 8 मई को इंटर की छात्रा निशा की हत्या के मामले में आरोपी विशाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसे बरवाअड्डा थाने में पूछताछ की गई ।विशाल ने पुलिस को बताया कि निशा शादी के लिए दवा बन रही थी। उस दिन मिलने आई तो ब्लेड साथ लाई थी। विशाल भी डराने के लिए चाकू ले गया था। वह विवाद होने पर दोनों ने ब्लेड से अपनी कलाई काट ली। फिर निशा ने विशाल से चाकू छीनकर अपने गले पर रखकर बात मनवानी चाही। विशाल के मुताबिक तब उसने तय किया कि उसे खत्म कर अपनी जान दे देगा। उसने निशा को मार कर खेत में गिरा दिया। फिर बाउंड्री के अंदर जाकर अपना गला भी काट लिया। तभी शोर होने लगा कुछ लोग आए। उसे अस्पताल ले गए। विशाल के निशानदेही पर पुलिस ने मौके से चाकू और ब्लेड बरामद कर लिया। उसका मोबाइल भी पुलिस को मिल गया।

ट्यूशन पढ़ने के दौरान बढ़ी थी नजदीकियां

विशाल ने पुलिस को बताया कि वह 12वीं की छात्र है। आठवीं कक्षा से निशा के साथ पढ़ रहा है। दसवीं कक्षा में ट्यूशन पढ़ने के दौरान नजदीकियां बड़ी। मोबाइल फोन पर बातें होने लगी। निशा के माता-पिता को पता चला तो उसे मौसी के घर भेज दिया। फिर भी दोनों सोशल मीडिया में से संपर्क में रहे। मौसी के यहां से निशा वापस घर आई तो परिजन उसकी शादी के लिए लड़का खोजने लगे। तब निशा ने शादी के लिए विशाल पर दबाव बनाने लगी। जबकि विशाल ने कहा कि वह पहले अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles