धनबाद पुलिस ने गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

DHANBAD : धनबाद पुलिस के द्वारा अपराधियों पर नकल कसने के लिए उनके के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जारी है। इसी क्रम में धनबाद के महुदा में शनिवार की रात 12:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर महुदा के तरफ आ रहा है। वरीय पदाधिकारी के आदेश अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम के द्वारा कतरी नदी पर कपूरिया वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया। वाहनों के जांच के दौरान एक बाइक कपूरिया की तरफ से आ रही थी। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से रोकने का प्रयास किया गया। तब उक्त बाइक सवार घूम कर भागने का प्रयास किया और बाइक छोड़कर भागने लगे। इसी क्रम में सशस्त्र बल के माध्यम से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसका नाम गुरांगो रवानी है और दूसरा सहयोगी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक बैग में चार पीले प्लास्टिक में अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसका कुल वजन करीब 8 किलो 500 ग्राम पाया गया। जिसका महुदा थाना में कांड दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles