रोजगार करने गुड़गांव गई धनबाद के किशोरी की हुई मौत

Dhanbad : रोजगार के लिए दिल्ली के गुड़गांव गई धनबाद के फुलवार निवासी अरुण बावरी की 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मृतक के मामा सुनील बावरी ने बताया कि 7 महीने पहले काजल दैनिक मजदूरी करने के लिए दिल्ली गई थी। अचानक शुक्रवार की काजल की मौत की सूचना मिली, तो परिजनों के होश उड़ गए। वे लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर यह घटना कैसे घटी। परिजन उस दिन को कोष रहे थे जिस दिन काजल दिहाड़ी मजदूर के लिए दिल्ली गई थी। मालूम हो कि काजल की बड़ी बहन और जीजा भी दिल्ली में ही रहते हैं। उनके साथ ही रहकर कार्य करने की बात करते हुए काजल दिल्ली गई थी। घर वालों के लिए मना कर रहे थे। लेकिन परिजनों लेकिन परिवार की माली हालत देख काजल ने दिल्ली जाने का निर्णय लिया था।

लोगों ने कहा रोक के बाद भी बाल मजदूरी पर नहीं लग रही लगाम

इधर, लोगों का कहना है कि सरकार के लाख आदेश के बाद भी बाल मजदूरी पर रोक नहीं लग रही है। देश की राजधानी दिल्ली जैसे गुड़गांव में बाल मजदूरी के कारण मौत हो रही है। तो इसके लिए मृतक के परिजन को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है। लोगों ने कहा कि काजल के परिजन की माली हाल ठीक नहीं है कि उनके पास दिल्ली जाने के लिए किराया का पैसा नहीं था। पिता कर्ज लेकर दिल्ली रवाना हुए हैं। परिजनों की माने तो पैसे के अभाव में परिजन काजल का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही कर देंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles