धनबाद कोल बोर्ड इम्प्लाइज को ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष गणेश भुइयां गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद कोल बोर्ड इम्प्लाइज समिति के अध्यक्ष पुटकी भागाबांध निवासी गणेश भुइयां को सरायढेला पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गणेश के खिलाफ सरायढेला थाना में कार्तिक उरांव ने कांड संख्या 32/2023 दर्ज कराया था। गणेश भुइयां पर को-ऑपरेटिव सोसाइटी से अवैध रूप से 8 लाख 52 हजार रुपए की निकासी का आरोप है। इसमें सुदामडीह रिवर साइड कोल वाशरी कॉलोनी निवासी उमेश कुमार भी अभियुक्त बनाया गया था। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे।

सुदामडीह के उमेश कुमार को तलाशी रही है

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ आरोप सिद्ध हो चुका है और दोनों कई दिनों से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर गणेश भुइयां को गिरफ्तार किया गया। वहीं उमेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है और कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। गणेश की गिरफ्तारी के बाद कॉल बोर्ड के कई सदस्यों और परिस्थितियों का सारा डाला थाना में सुबह से ही जमावड़ा रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles