धैया में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, नीट की कर रहा था तैयारी

DHANBAD : धनबाद के धैया बांधधार में 18 वर्षीय सुब्रतो मंडल ने अपने मामा पंकज कुमार मंडल के आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर परिजन उसे फंदे से उतर कर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक तोपचांची कांडेडीह का रहने वाला था। पिता रामधनी मंडल पेट्रोल पंप में नोजलमैन है। वही मां आंगनवाड़ी में काम करती है।

दसवीं की परीक्षा में 94% अंक से उत्तीर्ण हुआ था

मां – पिता उसे डॉक्टर बनना चाहते थे। 12वीं की परीक्षा देने के बाद वह मां के घर पर रहकर गोल इंस्टीट्यूट में नीट की तैयारी कर रहा था। सुब्रतो के बारे में बताया जा रहा है कि वह काफी मेधावी छात्र था। दसवीं की परीक्षा में वह 94% अंक से उत्तीर्ण हुआ था। मेधावी छात्र होने की वजह से इंस्टिट्यूट में स्कॉलरशिप भी मिलता था। परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि बेहतर रिजल्ट देने के दबाव में था। मंगलवार की देर शाम सुब्रतो के मामा के परिजनों को लगा कि वह पढ़ाई कर रहा है। बाद में उसे फंदे में लटका देखा परिवार के लोगों के होश उड़ गए। रात 9:30 बजे घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दो भाइयों में बड़ा था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles