संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

DHANBAD : धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लाल बंगला के जियलगोडा कंगारू बस्ती में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी गोविंदपुर पुलिस को दी। मृतक के पिता रंजीत मंडल का कहना है कि उनकी बेटी अष्टमी देवी विकलांग है। जो बोल पाने में असमर्थ थी। जबकि वह पढ़ने और लिखने में जानती थी। 
उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के गले पर जख्म के निशान है।

मृतक के पिता ने कहा कि मेरी बेटी को मार डाला

आरोप लगाते हुए कहा कि अष्टमी के पति भारत मंडल पैसे को लेकर हमेशा उनकी बेटी पर दबाव बनाते थे। जबकि मायके वालों ने कई बार उनकी बात मानकर पैसे दिए हैं। मृतक महिला अष्टमी देवी की 10 माह की एक बेटी भी है। वह मृतक महिला के पिता रंजीत मंडल गिरिडीह जिले के मटुरखा गांव के रहने वाले हैं। मृत महिला अष्टमी देवी की शादी 2022 में हुई थी। मृतक महिला के पिता रंजीत पैसे से किसान है।

पति भारत मंडल को पुलिस ने लिया हिरासत में
वहीं मृतक के पति भारत मंडल ऑटो चालक है। स्थानीय लोगों की माने तो हिरासत में लेकर मृतक महिला के देवर शिबू मंडल पर आरोप है कि वह पैसे को लेकर महिला के पिता रंजीत और महिला अष्टमी देवी को जान से मारने की धमकी देता था।
वहीं घटना के बाद गोविंदपुर पुलिस ने महिला के पति भारत मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

1 COMMENT

  1. थोङे पैसे के लिए जान की कीमत क्या मोल इसको फासी से कम कोई सजा नही मिलनी चाहिए, ईश्वर सजा जरूर देगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles