तोंपचाची झील में डूबे युवक का शव हुआ बरामद, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

धनबाद: तोपचांची झील में बुधवार को डूबे युवक की घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी थी। भूली मोड़ डायमंड क्रॉसिंग निवासी 27 वर्षीय आबिद खान अपने पांच दोस्तों तनवीर खान, जफर हुसैन, रिज़वान और दानिश कुरैशी के साथ झील में घूमने आए थे। गर्मी के मौसम में ठंडे पानी का आनंद लेने के लिए सभी दोस्त झील में नहाने उतरे, लेकिन दुर्भाग्यवश आबिद गहरे पानी में चला गया और डूब गया।दोस्तों के शोर मचाने के बावजूद कोई सहायता नहीं मिल पाई। इसके बाद तोपचांची थाना को सूचित किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डूबे युवक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से शव को ढूंढा नहीं जा सका.

गुरुवार को पुलिस और स्थानीय गोताखोर के संयुक्त प्रयास से आबिद खान का शव बरामद कर लिया गया। इस घटना ने झील की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तोपचांची झील की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है और यहां कोई गार्ड भी तैनात नहीं रहता है।इस दुखद घटना ने एक ओर जहां आबिद की जीवन लीला समाप्त कर दी, वहीं हसता खेलता परिवार भी आबिद की मौत से बिखर गया है, डेढ़ वर्ष पूर्व ही आबिद की शादी हुई थी,और वह अपने पीछे एक दूध मुंहे बेटे को छोड़ कर चला गया।आबिद केबल डिश का काम कर अपने घर का भरण पोषण करता था। आज जब शव घर पहुंच तो शव देख कर घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles