कांग्रेस पार्टी ने जन सम्पर्क अभियान चलाकर झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा

बेरमो : गोमिया कांग्रेस कमेटी ने महागठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआटांड़, बड़की पुन्नू और तुलबुल पंचायत के कई गांव में ग्रामीणों से मिले और महा गठबंधन के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस पार्टी के गोमिया प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय ने कांग्रेस पार्टी की गारंटी कार्ड भी वितरित किया।

उन्होंने जगह-जगह ग्रामीणों को बताया कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो हर गरीब परिवार को एक लाख रुपये हर साल दिया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं की पहली नौकरी पक्की, हर शिक्षित युवा को 1 लाख की अप्रेंटिसशिप का अधिकार, 30 लाख सरकारी नौकरियाँ, आधी आबादी, पूरा हक केंद्र सरकार की नई नौकरियों में 50% महिला आरक्षण, मिड डे मील और आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज्यादा सैलरी, 400 रुपये कम से कम दैनिक मजदूरी मिलेगा।उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने देश को कर्ज में डुबोने का काम किया है। महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। 70 साल में ऐसी स्थिति कभी उत्पन्न नहीं हुई थी। देश का जो गंगा जमुनी तहजीब थी, उसे कलुषित करने का कार्य मौजूदा भाजपा की सरकार ने की है। वे 10 साल शासन करने के बाद भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। दरअसल उन्होंने वैसा कुछ काम नहीं किया है जो बताने लायक है। इसलिए नरेंद्र मोदी हिंदू मुस्लिम की बात करते हैं और धुर्वीकरण कर सत्ता में जाना चाहते हैं। देश की जनता समझ चुकी है। इसलिए महागठबंधन की सरकार बना रही है। इस अभियान में अभय सिन्हा, कृष्ण कुमार, मंटू यादव, विशाल मुर्मू, राकेश करमाली सहित अन्य लोग शामिल थे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles