DHANBAD : रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह हत्याकांड की सुनवाई सोमवार को जिला व सत्र न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत में हुई। अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने साक्षी उपेंद्र सिंह की पत्नी रूनी सिंह का बयान दर्ज कराया। उसने घटना की पुष्टि नहीं की। अदालत ने उसे पक्षद्रोही घोषित कर दिया। अदालत में सुनवाई के दौरान भूपेंद्र सिंह सिंह के चचेरे भाई पिंटू सिंह व सिंटू सिंह को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने साक्षी के लिए अगली तारीख मुकर्रम कर दी है।
गौरतलब है कि 1 फरवरी 2023 को रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह को पीके राय कॉलेज के पास गोली मार कर हत्या कर दी थी। अपराधियों ने उपेंद्र सिंह पर आधा दर्जन से अधिक गोली मारी थी। उपेंद्र सिंह सुबह-सुबह अपने बेटे को अपनी बाइक में पीछे बैठ कर गोविंदपुर से उनके कॉलेज छोड़ने आया था। जैसे ही उसका बेटा बाइक से उतर कर अंदर की ओर गया। पीछे से दो बाइक सवार ने उनकी पीठ पर गोली मार दी। उपेंद्र सिंह अपनी जान बचाने के लिए बाइक से उतर कॉलेज के अंदर भाग गया मगर पीछे से ताबड़ तो कर से पांच गोलियां उपेंद्र सिंह पर चला दी गई। इसके बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। गोली मारने के लिए दो शूटर आए हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद वे स्टील गेट गोविंदपुर रोड के रास्ते में निकल गए