झामुमो के केंद्रीय सचिव ने कल्पना सोरेन के पक्ष में मांगा वोट

गिरीडीह : झामुमो के केंद्रीय सचिव नंदकिशोर मेहता ने समर्थकों के साथ गांडेय विधानसभा के कई क्षेत्रों का दौरा किया। विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद, पचम्बा और उदनावाद क्षेत्र का दौरा कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कल्पना सोरेन को भारी मतों से विजय बनाने अपील की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ गांडेय विधानसभा क्षेत्र का भी चुनाव हो रहा है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो हर गरीब महिला परिवार को प्रतिवर्ष एक लाख रुपये, युवाओं के लिए तीस लाख नौकरी, किसानों का लोन माफ, अग्निवीर योजना रद्द सहित अन्य देशहित में काम करेगी। इसलिए इस चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ इंडिया गठबंधन की जीत बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि 10 साल के शासनकाल के बावजूद आज केंद्र सरकार के पास इस चुनाव में अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए कोई शब्द नहीं है, यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री इस चुनाव में विकास को मुद्दा नहीं बना कर हिंदू-मुस्लिम, मंगलसूत्र और अन्य बिना जरूरत की चीजों को मुद्दा बनाना चाह रहे हैं, लेकिन देश की जनता समझदार है इसलिए उसके जुमलेबाजी को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में जबसे झामुमो की सरकार बनी है, उसी समय से भाजपा और केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को अस्थिर करने में लगी रही। जब सरकार को गिराने में असफल रही तो झूठे मुकदमे में हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया। झारखंड की जनता इसका बदला वोट की चोट से देगी और कल्पना सोरेन को भारी मतों से विजयी बनावें। मौके पर झामुमो नेता सह आंदोलनकारी रामनंदन महतो, महावीर विश्वकर्मा, रोहित ठाकुर, ओमप्रकाश महतो, सुभाष भारती, प्रीति भास्कर, निशांत भास्कर, देवंती भारती सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles