Dhanbad : धनबाद के मनियाडीह थाना क्षेत्र के झीनाकी बस्ती में सोमवार की देर रात मिट्टी ढहने से दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल मच गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शांति देवी और पतिसन देवी मिट्टी काटने गई हुई थी। जिसके बाद अचानक मिट्टी भर भर कर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से दो महिला दब गई। जिसके बाद आनंद-फानन में स्थानीय लोगों ने शांति देवी को मिट्टी से बाहर निकाला और शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया।
वहीं मृत महिला शांति देवी के पति प्रेम प्रकाश मरांडी ने बताया कि घर में लिपाई पुताई का काम चल रहा है। जिसको लेकर दोनों महिलाएं मिट्टी लाने गई थी। तभी अचानक मिट्टी भरभरा कर गिर गया। जिसकी चपेट में शांति देवी और पतिसन देवी आ गई। जिससे दोनों महिलाओं की मौत हो गई। बताते चले कि दोनों महिला एक ही परिवार की है। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।