पिकअप वैन पलटने से 10 लोग घायल

Bermo : बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गांधीनगर थाना क्षेत्र के सीसीएल खास महल परियोजना के समीप सोमवार को सवारी पिकअप वैन पलटने से नावाडीह प्रखंड के ऊपर घाट स्थित कडरूखुट्टा निवासी दस ग्रामीण घायल हो गये.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीसीएल ढोरी एरिया के सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचाया.हॉस्पटल में सीएमओ डॉ अरविंद कुमार, डॉ शुवेन्दु शर्मा, डॉ आरएन झा आदि ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया.गंभीर रुप से दो घायलों शांति देवी व संगीता कुमारी को बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया है.दुर्घटना में गंगाराम हेम्ब्रम की 18 वर्षीय पुत्री बुधनी कुमारी,देवीलाल मुर्मू का 11 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार, जीतन मुर्मू की 21 वर्षीय पुत्री खेमंती कुमारी, टुडका मुर्मू की 18 वर्षीय पुत्री देवंती कुमारी, रामप्रसाद मुर्मू की 55 वर्षीय पत्नी शांति देवी, मोतीलाल हेम्ब्रम की 16 वर्षीय पुत्री शांति कुमारी, लाल मुर्मू की 16 वर्षीय पुत्री बसंती कुमारी, रामकिशुन मुर्मू की 12 वर्षीय पुत्री पार्वती कुमारी, स्व. देवीलाल मुर्मू की 18 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी सहित 60 वर्षीय देवीराम मुर्मू घायल हो गए हैं.घटना के संबंध में बताया जाता है उपरोक्त सभी ग्रामीण कडरूखुट्टा से सीसीएल खासमहल स्थित सफेद मिट्टी लाने पिकअप वैन से जा रहे थे.खासमहल परियोजना कार्यालय के समीप टर्निंग प्वाइंट पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिक अप वैन पलटी कर गया.घटना की जानकारी पाकर सूबे की मंत्री बेबी देवी सेंट्रल हॉस्पिटल सीसीएल ढ़ोरी पहुंचकर सभी घायलों से मिलकर उनका हाल चाल लिया और उन्हें बेहतर इलाज करवाने का भरोसा दिलाया.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles