धनबाद में वज्रपात से दो लोगों की हुई मौत, 2 महिलाएं घायल

Dhanbad : धनबाद से कालूबाथन और पुटकी में ठनका गिरने से एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट ऊपर घोड़ा की तीन महिलाएं मंगलवार की शाम तकरीबन 7 बजे रिमझिम बारिश के दौरान अपने घरों से फुटबॉल ग्राउंड की ओर शौच के लिए निकली थी। तभी ठनका गिर गया और तीनों महिलाएं चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। तीनों महिला रिश्ते में गोतनी है। घटना में लालमोहन पासवान 36 वर्षीय पत्नी पूनम देवी का शरीर पूरी तरह झुलस गया। उसे आनंद-फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। वही ईश्वर पासवान का 58 वर्षीय पत्नी लाल देवी और दिनेश पासवान के 35 वर्षीय करुणा देवी दोनो घायल हो गई। दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छत पर मौजूद युवक पर अचानक गिर ठनका

इधर, कालूबथान ओपी क्षेत्र के छागलिया गांव में सोमवार की रात ठनका गिरने से 19 वर्षीय जितेन राय की अपने घर के छत पर मौत हो गई। मृतक के पिता मधुसूदन राय ने बताया कि सोमवार की रात काफी उमस और गर्मी थी। जितेन कमरे से निकलकर छत पर बैठा हुआ था। मां उसे खाना खाने के लिए आवाज दे रही थी। इसी बीच ठनका गिरा और वह उसकी चपेट में आ गया। चीख सुनकर छत की सीढ़ी के पास पहुंचा तो वह बेसुध होकर पड़ा हुआ था। बाद में उसकी मौत हो गई जितेंद्र घर का बड़ा बेटा का और खेती में पिता का हाथ बताता था जितेंद्र की मौत से परिवार समेत गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles