कोडरमा में शाम पांच बजे तक 61.06 तो गांडेय में 66.45 हुआ मतदान, अन्नपूर्णा, कल्पना, बिनोद और दिलीप की किस्मत ईवीएम में हुआ बंद


गिरिडीह : कोडरमा और गांडेय उपचुनाव का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कही किसी तरह के अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। वही शाम पांच बजे डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक कुमार शर्मा ने ज्वाइंट प्रेसवार्ता कर कहा की फिलहाल शाम पांच बजे तक कोडरमा के छह विधानसभा गांडेय, जमुआ, धनवार समेत अन्य विधानसभा में 61.06 फीसदी मतदान हुआ। जबकि गांडेय उपचुनाव के दौरान भी 66.45 फीसदी मतदान हुआ।

डीसी और एसपी ने बताया कि शाम पांच बजे तक मतदाता लाइन में लगे हुए थे। लिहाजा, अभी पूरा डाटा आना बाकी है। लेकिन मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण हुआ। वही देर रात तक छह विधानसभा से ईवीएम जिला मुख्यालय के वज्रगृह में आऐंगे। जबकि 83 मतदान केंद्र का ईवीएम सोमवार की रात कलस्टर में रहेगा। और दूसरे दिन मंगलवार की सुबह वे सारे ईवीएम जमा होंगे। डीसी और एसपी ने बताया कि 53 ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण उसे बदला गया। कुछ देर के लिए मतदान बाधित रहा। इधर कोडरमा लोकसभा और गिरिडीह जिले के धनवार विधानसभा में एक मतदान केंद्र में ईवीएम की खराबी के बाद उसे बदला गया। जानकारी के अनुशार धनवार के निचली धनवार के बूथ नंबर 373 में ईवीएम खराबी के बाद उसे बदला गया, लिहाजा, कुछ देर बाद इस मतदान केंद्र मतदान शुरू हो पाया।

इधर धनवार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 348 और 348 को पिंक बूथ का रूप दिया गया था। जहा पुलिस जवान से लेकर सारे मतदान कर्मी महिला तैनात किए गए थे। इस दौरान इन दोनों मतदान केंद्र में बड़े पैमाने पर महिला मतदाता की भीड़ देखने को मिली। जबकि धनवार के तीन मतदान केंद्र को यूनिक बूथ का रूप दिया गया था। तो धनवार के ही बूथ नंबर 134 में दिव्यांग मतदाता के लिए खास व्यस्था किया गया था। जहां व्हील चेयर के साथ ऑटो तक के इंतजाम थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles