पार्टी से लौट कर सोते रहे, तीन लाख लेकर चंपत हो गए चोर

DHANBAD : धनबाद के पुटकी की थाना क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद नगर के राजनंदन रजक के घर से चोरों ने रात को 3 लाख रुपए नगद चोरी कर ली। घर वाले गहरी नींद में सोते रहे। इस दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया। एक दिन पूर्व ही राजनंदन ने बैंक आफ इंडिया से 90 हजार निकला था। एक अन्य व्यक्ति ने 30 हजार सुरक्षा को लेकर रखना दिया था। अन्य रकम पंचायत के विकास योजना के सामग्री के भुगतान व बच्चों के एडमिशन के लिए रखा था।

राजनंदन सियालगुदरी पंचायत के मुखिया के विकास योजना की देखरेख करते हैं। रात में पड़ोस में एक व्यक्ति के घर शादी थी। सभी पार्टी से लौट गहरी नींद में सो गए। छत से उतारने का दरवाजा खुला रह गया। जिसका फायदा चोरों ने उठा लिया। सुबह 5:30 बजे जब नींद खुली तब चोरी का पता चला। पुटकी पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। इधर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हीरालाल शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि व अन्य लोग पहुंचे। सब ने चोरी की घटना पर चिंता जताई। वहीं पुलिस प्रशासन अधिकारियों से जल्द चोरों की गिरफ्तारी कर रुपए की बरामद की की मांग उठाई। वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में नियमित रूप से पुलिस गस्ती करने की मांग की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles