सुरेश सिंह हत्याकांड : शशि सिंह ने अंधाधुंध गोलियां चलाई, देवेंद्र सिंह भी हुआ था घायल

Dhanbad : कोयला कारोबारी सुरेश सिंह हत्याकांड में करीब 2 वर्ष के बाद शुक्रवार को मामले का चसमदीद गवाह देवेंद्र सिंह ने गवाही दी। देवेंद्र सिंह ने अपनी गवाह में बताया कि धनबाद क्लब में शादी समारोह में वह भी गया था। उसने देखा कि सतीश सिंह उसे उठकर सुरेश सिंह पर अंधाधुंध गोली चलाने लगा। तीन-चार गोली सुरेश सिंह को लगी। इस घटना में वह भी घायल हो गया। वह घायल अवस्था में अपने आवास झाड़ूडीह गया और अपने गार्ड की गाड़ी लेकर इलाज कराने गया। सुरेश सिंह को घायल अवस्था में केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया था। गवाह देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रमोद लाल को वह चेहरे से पहचानता है। वह चाबी लेकर वहीं घूम रहा था। वह आलोक वर्मा को नाम से पहचानता है। इससे पूर्व देवेंद्र ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में गवाही देने के लिए समय की याचना की थी।

अदालत ने देवेंद्र सिंह को उपलब्ध कराई सुरक्षा

बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनूप कुमार सिन्हा और अभय कुमार सिन्हा ने प्रति परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि देवेंद्र ने अपने बयान में नई बातों को बताया है। पुलिस को दिए गए बयान में देवेंद्र सिंह द्वारा जो नहीं बताया गया था। उसे आज कोर्ट में बताया गवाही के बाद अदालत ने गवाह देवेंद्र सिंह को सुरक्षा मुहैया करवाई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles