शर्मनाक ! सड़क दुर्घटना में घायल युवक की भीड़ बनाती रही वीडियो, तड़प तड़प कर युवक की हुई मौत

Dhanbad : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की भीड़ वीडियो बनाती रही। लेकिन मदद नहीं की अंततः घायल ने सड़क पर तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। यह शर्मनाक घटना गोविंदपुर थाना अंतर्गत NH2 आंबोना मोड़ के पास देवली स्थित पेट्रोल पंप के समीप घटी। वहां खड़े एक ट्रक से नियंत्रित होकर बाइक टकरा गई। इससे बाइक चालक अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो। अशोक कुमार आधा घंटा तक चिलचिलाती धूप में बेहोशों की हालत में पड़ा रहा। घटनास्थल पर भीड़ जुटी, लेकिन मदद के लिए करने की जगह लोग घटनास्थल का वीडियो बनाते रहे। किसी ने अशोक कुमार को उठाकर अस्पताल ले जाने का प्रयास भी नहीं किया। राहगीरों ने घटना की सूचना गोविंदपुर थाना की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से युवक को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया।

कुछ देर पहले ले आया होता तो उसकी जान बच सकती थी

वहीं चिकित्सकों ने बताया कि अगर अशोक कुमार को कुछ देर पहले ले आया होता तो उसकी जान बच सकती थी। अशोक कुमार का खून ज्यादा बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई।बताया जाता है कि निजी पेट्रोल पंप के समीप पहले से वहां एक ट्रक खड़ी थी। इस दौरान निरसा की ओर से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर खड़े वहां से टकरा गई। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ने गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृतक चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कुमारडुबी मुंडाघोड़ा निवासी लुबो बावरी का पुत्र था। घटना की खबर सुनकर परिवार वाले पहले गोविंदपुर थाना पहुंचे घटना के बाद परिजनों को का रो रो के बुरा हाल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles