रांची साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने धनबाद से साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

Dhanbad : सीआईडी की रांची साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के तालडांगा से साइबर अपराध करने के आरोप में संतोष कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने एक मोबाइल दो सिम और एक एटीएम बरामद किया है। रांची पुलिस के अनुसार रांची साइबर क्राइम कांड संख्या 130/2024 में पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर कांड दर्ज किया था। पीड़ित व्यक्ति के आवेदन के अनुसार वह रांची के हाथिदा जा रहा था। इसी दौरान धनबाद स्टेशन के के आसपास उनका मोबाइल मोबाइल अज्ञात साइबर अपराधियों ने चोरी कर लिया। 28 अप्रैल की सुबह धनबाद स्टेशन पहुंचने पर मालूम चला कि दोनों फोन बैग से चोरी कर लिया।

चोरी की गई फोन से निजी व बैंकिंग संबंधित जानकारी इकट्ठा कर घटना को देते थे अंजाम

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने मोबाइल चोरी कर उसके खाते से मोबाइल का पासवर्ड खोलकर खाते से 3 लाख 25 हजार रुपए उड़ा लिया और विभिन्न बैंक खातों में यह रुपए ट्रांसफर कर दिया। लिए इस काम को करने के लिए साइबर अपराधी चोरी का मोबाइल इंतजाम कर लॉक पैटर्न खोल देते हैं। इसके बाद फोन में मौजूद निजी व बैंकिंग संबंधित जानकारी इकट्ठा किया। रजिस्टर्ड सिम का प्रयोग कर इंटरनेट बैंकिंग का ईमेल पासवर्ड रिसेट करके अलग बैंक खाते में ट्रांजैक्शन कर दिया। जिसके बाद देवघर के विभिन्न एटीएम से निकासी कर लिया। पैसे ट्रांसफर करने के लिए साइबर अपराधी पश्चिम बंगाल के वर्धमान में विभिन्न खताओं एवं फर्जी सिम का प्रयोग किया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles