धनबाद मंडल कारा में छापेमारी, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

DHANBAD: धनबाद के मंडल कारा में शुक्रवार की शाम जिला प्रशासन ने औचक छापेमारी की। जिले के डीएसपी मुख्यालय 1, सिटी एसपी समेत वरीय अधिकारी भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ धनबाद जेल पहुंचे। जहां विभिन्न वार्डों का औचक जांच किया जा रहा है। मौके पर डीसी, एसएसपी, एसडीएम मौजूद रहें। मालूम हो कि धनबाद जेल में पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत कई लोग बंद है। पिछले वर्ष जेल के भीतर हिंसक झड़प में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से जिला प्रशासन और जेल प्रबंधन समय-समय पर जेल के भीतर सघन जांच अभियान की जाती है।

सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धनबाद जेल में मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला उपायुक्त द्वारा आदेश दिए जाने के बाद शुक्रवार की शाम जांच अभियान चलाया गया। खबर लिखे जाने तक जेल के भीतर गई प्रशासनिक टीम वापस नहीं आई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles