चितरा डीएवी स्कूल के प्राचार्य हुए सेवानिवृत शिक्षकों के सामने संबोधन के समय हुए भावुक कहा शिक्षकों का मिलता रहा अपार स्नेह

देवघर जीतन कुमार

Deoghar : चितरा स्थित डीएवी पब्लिक के प्राचार्य अजय कुमार सिंह आज सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने तकरीबन 31 वर्षों तक डीएवी जैसे प्रतिष्ठित संस्था में अपना योगदान दिया। पहली बार वर्ष 93 मे उन्हें सी ऐफ आर आई डीएवी धनबाद में शिक्षक के रूप में नियुक्त हुई उसके बाद वर्ष 6 में श्यामलाल डीएवी खगड़िया में उनकी पदोन्नति हुई और उन्होंने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। वहीं चितरा डीएवी में वे 14 अगस्त, वर्ष 14 को शामिल हुए। इस अवसर पर प्राचार्य एवं उनकी धर्मपत्नी रेखा सिंह का तिलक-आरती के साथ स्वागत किया गया। अपने स्वागत संबोधन में विद्यालय के शिक्षक प्रभारी प्राचार्य सुशील कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कठिन समय मे प्राचार्य के मार्गदर्शन की वजह से ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई-लिखाई बिना किसी रुकावट के जारी रहा। उनसे हम शिक्षकों को हमेशा कुछ नया सीखने का मौका मिलता रहा। वहीं प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने कहा कि चितरा डीएवी में उन्हें शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का असीम स्नेह मिलता रहा। शिक्षकों को हमेशा कुछ नया सीखते रहना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि पिछले लगभग साढ़े-तीन वर्ष तक अनियमित वेतन भुगतान होने से हमारे शिक्षकों को अनेक आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भी हमारे शिक्षक तत्परता से अपने शैक्षणिक कार्यों में लगे रहे। इससे पहले शिक्षकों ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित किया। उन्हें भगवद्गीता की एक प्रति भी दी गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles