त्रिपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले 5 वर्षों में देश में 3 करोड़ पक्के घर बनाए जाएंगे

Khabar Hunt Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को स्वामी विवेकानंद मैदान में सार्वजनिक रैली में भाग लेने पहुंचे। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपके बीच आया हूं। यह भी मालूम है की कैसे त्रिपुरा में पीएम आवास योजना को स्थानीय नियमों में फंसा दिया है। उसका अर्थ ही ऐसा कर दिया था कि कांग्रेस पार्टी के अपने लोगों ने को मदद मिले। जो सच्ची लाभार्थी है उन्हें मदद ना मिले। त्रिपुरा की भौगोलिक की वजह से ज्यादा गरीब है। उन्हें पीएम आवास योजना का लाभ ही नहीं मिला। कांग्रेस पार्टी ने कच्चे घर की परिभाषा ही बदल डाली। उनके यार दोस्तों को फायदा मिले। जब इसका पता चल तो हमने कहा कि यह ऐसा तो नहीं चलेगा। त्रिपुरा के लिए कच्चा घर की परिभाषा को बदलना होगा। आज उसका नतीजा है कि त्रिपुरा में करीब 3,50,000 पक्के घर यहां के लोगों को मिले हैं। भाजपा ने संकल्प लिया है कि 5 वर्षों में देश के 3 करोड़ पक्के घर बनाएंगे इसका भी बड़ा लाभ त्रिपुरा के लोगों को मिलेगा।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप जब लोगों से मिलने जाएं और आपको अगर कोई कच्चा घर में रह रहे हैं तो उन्हें बोल देना कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है अगले 5 वर्षों में 3 करोड़ घर बनाए जाएंगे, अब उन्हें भी पक्का घर मिलेगा। यह वादा करके चलाइए। आपकी वादा को पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि आज़ादी के इतने दशकों में कांग्रेस के शासन के दौरान नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के सामर्थ्य के साथ न्याय नहीं हुआ। यहां कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा के लोगों को तबाह करने के अलावा कुछ नहीं किया। लेकिन आज दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जो नॉर्थ ईस्ट और त्रिपुरा के लोगों के बारे में लगातार सोचती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles