जीटी रोड में पिकअप वैन ने कंटेनर को मारी टक्कर, खलासी का सिर काटकर हुआ अलग

DHANBAD: धनबाद के तोपचांची के कंडेडीह में शुक्रवार की सुबह जीटी रोड किनारे खड़े एक कंटेनर से गोवंश भरी एक पिकअप बहन तेज रफ्तार से जा टकराई। हादसे में पिकअप वैन के खलसी अखिलेश यादव (23 वर्ष) की मौत हो गई। वह बिहार के बक्सर का रहने वाला था। उनके घड़ से कट कर सर अलग हो गया। वही वैन में लोड किए गए 9 गोवंश में चार की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक बक्सर से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही थी। उसकी गति काफी तेज थी। कंडेडीह के पास वैन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क के किनारे पहले से खड़े कंटेनर में पीछे से जा टकराई। जिससे वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वैन और कंटेनर को वहीं छोड़कर उनके चालक भाग निकले। जानकारी मिलने पर तोपचांची थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और  शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। वही जीवित बचे गोवंसो को गौशाला भेजा गया। पिकअप वैन में नौ गोवंश लड़े थे। उनमें तीन गायों और एक बछड़े की हादसे में मौत हो गई। वहीं एक गाय बुरी तरह जख्मी है दो गए और दो बछड़े सुरक्षित है। जीवित बचे गोवंसो को पुलिस अपने कब्जे में लेकर उन्हें गौशाला भेजने की दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे कई लोगों ने कहा कि रास्ते में अक्सर गोवंश को अवैध तरीके से पश्चिम बंगाल की ओर ले जाया जाता है। गोवंश लड़ी गाड़ियों को गति काफी तेज रहती है। वह कई थाने क्षेत्र होकर गुजरते हैं लेकिन पुलिस तस्करी रोकने के लिए कारगर कदम नहीं उठा पाती।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles