पेफी झारखंड के वी एस हैदराबाद क्षेत्र के उप आयुक्त द्वारा अपमानजनक भाषा का किया विरोध

DHANBAD : के वी एस हैदराबाद क्षेत्र के उप आयुक्त द्वारा खेल शिक्षकों के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग एक बैठक में किया गया। जिसे फिजिकल एडुकेसन फाउंडेसन ऑफ इंडिया ने गंभीरता से लेते हुए आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन, शिक्षा मंत्री एवं खेल मंत्री भारत सरकार को इस विषय पर कड़ी निंदा करते हुए करवाई की मांग की। तथा पेपी झारखण्ड शुक्रवार को एक आपात बैठक आयोजित की गई।

जिसमें वी एस हैदराबाद क्षेत्र के उप आयुक्त द्वारा खेल शिक्षकों के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग को कड़ी निंदा करते हुए सरकार से तत्काल करवाई की मांग की। पेफी देश भर में शारीरिक शिक्षा और खेल शिक्षकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पेफी झारखंड सभी को यह सुनिश्चित करना चाहता है कि पेफी शारीरिक शिक्षा और खेल शिक्षकों और प्रशिक्षकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा। बैठक में झारखंड के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष,वरिय उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कार्यकारी सदस्य, निदेशक सह तमाम खेल शिक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles